वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी हैं,और बीते दिन मंगलवार को प्यार के दीवानों ने रोज़ दे मनाया। गुलाब के फूल की जमकर खरीदारी हुई और इसके व्यपार में भी बढ़ोतरी हुई। इससे व्यापारियों के चेहरे भी खुल उठे। यह पूरा हफ्ता प्रेमी जोड़ों के नाम है। ऐसे में उपहारों के लेने-देने का दौर भी जमकर जोरो पर है। इसे देखते हुए व्यापारियों को भी अच्छी खासी बिक्री होने की आस लगी हुई है।
इससे पिछले तीन साल से कोरोना काल की वजह से फीका पड़ा फूलों का बिज़निस एक बार फिर रौनक लेकर आया है। फूलों की कीमत भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। 20 रुपये में बिकने वाला सामान्य गुलाब 50 रुपये में बेचा जा रहा है।
रोज डे पर गुलाब के फूलों की खपत पांच गुना तक बढ़ जाती है। यहां पर दिल्ली, पुणे से फूल आते हैं। विक्रेताओं ने इस बार पर्याप्त मात्रा में फूल मंगाए हैं। फूलों का व्यापार दो से पांच हजार तक रहता है। जबकि वेलेंटाइन वीक पर यह व्यापार 10 से 15 हजार तक बिकता है। आज 8 फरवरी प्रेमियों ने प्रपोज डे मनाया है,इस दिन भी फूलों की जबरदस्त बिक्री हुई है, फूलों और बुके के लिए अब ऑनलाइन ऑर्डर भी आ रहे हैं।

