हल्द्वानी : हल्द्वानी हिंसा के बाद अब कर्फ्यू में और छूट दी है। जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है कि उसमें केवल अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में ही अब कर्फ्यू रहेगा। बाकी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्फ्यू लगा था, वहां दिन में कर्फ्यू नहीं रहेगा, केवल नाइट कर्फ्यू ही लगेगा।
आठ फरवरी को उपद्रव के बाद पूरे नगर में कर्फ्यू लगाया तह और जैसे-जैसे हालात सामान्य हुए हैं तभी कर्फ्यू अब बस रात्री को रहेगा। अब डीएम वंदना ने आदेश जारी किया है। उसमें थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गौजाजाली, रेलवे बाजार, एफसीआई गोदाम परिसर में सुबह छह से रात आठ बजे तक कर्फ्यू नहीं रहेगा। यहां रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू रहेगा। शाम पांच बजे तक कर्फ्यू से छूट दी गई है। अतिक्रमण मुक्त स्थल की 100 मीटर की परिधि में पूर्व की तरह कर्फ्यू रहेगा, यहां जनसामान्य को आवश्यक वस्तुओं के क्रय-विक्रय के लिए सीमित आवागमन कर सकेंगे।

