लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की सहयोगी अपना दल नें आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट ज़ारी कर दी है। इस लिस्ट में 15 प्रचारकों के नाम हैं यह लिस्ट पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी की गई है। अपना दल (एस) की तरफ से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल के अलावा जमुना प्रसाद सरोज, नील रतन सिंह पटेल, पकौड़ी लाल, आर बी सिंह पटेल, अवध नरेश वर्मा, रेखा वर्मा और राज कुमार पाल को शामिल किया गया है। इसके अलावा, अजीत सिंह बैसला, महेश चौधरी,अहमद खान मंसूरी, जाकिर उर नासिर और नदीम अशरफ को पार्टी नें स्टार प्रचारक बनाया है. यह सभी प्रचारक पार्टी के लिएउन सीटों पर प्रचार करेंगे जहां अपना दल ने अपने उम्मीदवार उतारें हैं। बता दें कि अपना दल भारतीय जनता पार्टी की यूपी में एक सहयोगी पार्टी है और इसकी तरफ से अनुप्रिया पटेल केंद्र में मंत्री भी हैं।

अपना दल से पहले भाजपा नें भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,हेमा मालिनी,स्मृति ईरानी , राजवीर सिंह ‘रज्जू भैया’, एसपी सिंह बघेल, साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम, रजनीकांत माहेश्वरी और मोहित बेनीवाल समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है।

