आज उत्तर भारत में धूल भरी हवा चलने का येलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली : आज कल पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप पुरजोर पर है सभी की हालत खस्ता करने वाली ऐसी गर्मी जान की दुश्मन बनी हुई है। हालांकि रविवार को तापमाप के 50 डिग्री के टॉर्चर के बाद सोमवार को गर्मी के तेवर कुछ हलके से थे। इस कारण से तापमान 42.4 डिग्री दर्ज हुआ। जबरदस्त लू भीषण से लोगो को लोगों को आगामी चार दिन के लिए कुछ राहत की उम्मीद है लेकिन आपको बतादें आने वाली 20 मई से एक बार फिर से लू का प्रकोप रहेगा। 21-22 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश व अंधड की सम्भावना जताई गए है। इससे तापमान में कुछ गिरावट भी होगी।बीते दिन सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली के 10 मौसम केंद्रों की बात की जाए तो पारा 42 डिग्री से ऊपर ही रहा। 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। जबकि स्पोट्स कॉम्पलेक्स इलाके में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण दिल्ली के कई इलाकों में तापमान अधिक रिकॉर्ड किया किया है। 

आज रहेगी कुछ राहत –
मानसून पूर्व गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण अंधड़ चलने व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई थी। जिस कारण से सोमवार को गर्मी से कुछ राहत मिली वहीं अब मंगलवार को भी थोड़ी राहत रहेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *