चारधाम यात्रा पंजीकरण 31 मई तक फुल,जानिए पूरी डीटेल 

देहरादून : इस बार चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब सा पहुंच रहा है। जिसके लिए अब केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने की आगे इच्छा रखने वाले लोगों को कुछ इंतज़ार करना पड़ेगा क्यूंकि आगामी 31 मई तक वहन क्षमता के मुताबिक़ पंजीकरण फुल हो चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम में 20 मई और गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद पंजीकरण अभी जारी है। केदारनाथ धाम में अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच चुके हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रण में रखने के उद्देश्य से,नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ब धामों की वहन क्षमता के अनुसार पंजीकरण की व्यवस्था की है। बिना पंजीकरण के तीर्थयात्रियों को रोका जा रहा है। जिससे धामों में क्षमता से अधिक श्रद्धालु पहुंचने से अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े। 

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत का कहना है कि सरकार की ओर से चारधामों के लिए वहन क्षमता के अनुसार प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय की गई है। इसके आधार पर तीर्थयात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है।   सरकार ने केदारनाथ धाम के लिए 13 हजार, बदरीनाथ धाम के लिए 16 हजार, गंगोत्री के लिए आठ हजार और यमुनोत्री धाम के लिए पांच हजार प्रतिदिन जा रहे है। बदरीनाथ धाम जाने के लिए 20 मई और गंगोत्री धाम में 25 मई के बाद पंजीकरण उपलब्ध है। 

अब तक श्रद्धालुओं की संख्या –बदरीनाथ        142548
यमुनोत्री         87060
गंगोत्री           103429
केदारनाथ       187284

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *