नई दिल्ली : दिल्ली के नांगलोई इलाके में बम होने की सूचना से अफरातफरी मच गई। पुलिस मुख्यालय में ईमेल के माध्यम से ये धमकी मिली है। अब पुलिस इस की जांच में लग गई है। इस ईमेल भेजने वाले का पता लगा लिया है। ईमेल एक नाबालिग ने भेजा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया गया है।बतादें कि जांच में सामने आया है कि ये एक बच्चे की ने शरारत थी। नाबालिग के खिलाफ पुलिस ने जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसके बाद बच्चे की काउंसलिंग के बाद उसके माता पिता को दे दियागया। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों, अस्पताल, राष्ट्रपति भवन और आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई सरकारी इमारतों में बम रखे होने का ईमेल मिला था। स्कूलों समेत अन्य जगहों पर धमकी भरा मेल आने के बाद तलाशी ली गई और इसमें कुछ भी नहीं मिला।
दिल्ली में स्कूलों के बाद अब यहां बम का आया मेल,मचा हड़कंप

