नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है कि दिल्ली की एक अदालत ने कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग मामले में दोषी करार दिया है। मलिक ने अदालत में खुद अपना गुनाह माना है जिसके बाद उसे दोषी ठहराया गया है। बतादें कि मलिक के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में गैरकानूनी गतिविधि निषेध कानून (यूएपीए) सहित आतंकवाद से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। विशेष न्यायाधीश प्रवीण सिंह इस मामले की सुनवाई कर रहे थे जिसमें उन्होंने मलिक को दोषी करार दिया है।
टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक दोषी करार,कबूला गुनाह

