खुले चतुर्थ केदार के कपाट,भगवान शिव के हुए दर्शन 

चमोली : आज गुरूवार को चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा पाठ के साथ खोले गए। सुबह तड़के ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे कपाट खोले गए हैं। रुद्रनाथ मंदिर को चारों तरफ से गेंदे के फूलों से भव्य सजाया गया है। उच्च हिमालय क्षेत्र में स्थित रुद्रनाथ मंदिर बुग्यालों के मध्य है। आपको बतादें कि गोपेश्वर के समीप सगर गांव से जंगल और बुग्यालों से होते हुए 24 किलोमीटर की लंबी पैदल दूरी पार करते हुए रुद्रनाथ मंदिर जाना पड़ेगा।

बुधवार को दोपहर बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली ने रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश किया। कपाट खुलने के दौरान करीब 400 श्रद्धालु रुद्रनाथ पहुंचे हुए हैं। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख के दर्शन किए जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *