आगरा: यूपी आगरा से फ़िल्मी तरह से हुई वारदात सामने आई है। जी हाँ आज बुधवार को आगरा के दीवानी न्यायालय में पेशी पर पहुंचे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को सिपाही पर हमला करके उसके साथियो ने पुलिस से छुड़ाकर भगा लिया। हमले में सिपाही गंभीर रूप से घायल हुआ है और इस घटना से दीवानी परिसर में हड़कंप मच गया। आगरा थाना पुलिस समेत फोर्स पहुंच गई है. मगर, फरार आरोपियों का अब तक पता नहीं चल सका है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं ।
फिरोजाबाद का आरोपी –
जिस आरोपी को भगाया गया है वो यूपी फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र निवासी विनय श्रोत्रीय है जो कि आगरा की थाना बरहन पुलिस ने जेल भेजा गया था। वह एक मामले में सरगना है। बुधवार दोपहर को जेल से पेशी पर विनय को लाया गया था। एक सिपाही उसे कोर्ट में पेश करने के बाद ले जा रहा था, तभी चार लोग आए। इनमें से एक ने सिपाही के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। फिर वो आरोपी को लेकर फरार हो गए। घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती है उसका इलाज जारी है।

