राज्य सरकार की केंद्र से गुहार,तीन बिजली परियोजनाओं पर कार्य शुरू

देहरादून :उत्तराखंड में जल विद्युत परियोजनाओं को और आगे ले जानें के उद्देश्य से राज्य सरकार का पूरा ध्यान तीन बड़ी परियोजनाओं पर है। इन परियोजनाओं से 1260 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा। लखवाड़ परियोजना :  300 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना को 1976 में मंजूरी दी गई थी, लेकिन इसका काम 1992 में रोका गया था।देहरादून के निकट यमुना नदी पर इस परियोजना का 204 मीटर ऊंचा कंक्रीट का बांध तैयार होना है और इस परियोजना का काम उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड देख रही है। इसके टेंडर भी जारी हो चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।  अगर ये परियोजना शुरू होती है तो उत्तराखंड के अलावा हिमाचल, यूपी, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को पेयजल व सिंचाई का पानी प्राप्त हो सकेगा। तीन बड़ी परियोजनाओं पर सरकार ने विशेष फोकस किया हुआ है। बावला नंदप्रयाग, किशाऊ और लखवाड़ के लिए लक्ष्य तय किया गया है। तीनों में प्रगति भी नजर आ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *