प्रदेश में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोग सतर्क हैं। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं। इसमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है। नवंबर व दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका रहती है। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस बार अप्रैल से लेकर 17 सितंबर तक डेंगू के कुल 75 मामले सामने आए हैं। बीमारी होने से विभाग मौत के कारणों की वास्तविकता के लिए डेथ ऑडिट करा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी नियमित रूप से मानीटरिंग करने को कहा गया है। आगामी दो माह तक डेंगू संक्रमण की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
Related Posts
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची होगी तैयार,बनेगी योजना
देहरादून : लोकसभा चुनाव को देखते हुए एआरओ राजपुर विधानसभा गोपाल राम बिनवाल ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजरों…
प्रदेश के विश्वविद्यालयों में 134 करोड़ का घपला, रिपोर्ट में खुलासा
प्रदेश के सात सरकारी विश्वविद्यालयों में 134 करोड़ की वित्तीय घपला देखा गया है। हैरान करने वाली बात ये है…
बनानी थी रील, लगा दी जंगलों में आग- FIR दर्ज
देहरादून : जंगल में जानबूझ कर आग लगाने के मामले में पुलिस ने 10 मुकदमे दर्ज दर्ज किए हैं। इनमें…

