पहलवानों का जमकर हंगामा,यौन शोषण का आरोप

बीते बुधवार को भारतीय कुश्ती में बवाल सामने आया है जिसके चलते विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं साथ ही ये सभी संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोच के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर निशाने साधे गए। अब खेल मंत्रालय ने इस मामले में भारतीय कुश्ती संघ से जवाब माँगा है। शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का इस्तीफे की मांग की।  एनसीपी के राष्ट्रयी प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा “हमारे देश के लिए पदक जीतने वाली महिला पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के सभी गलत कामों के खिलाफ खुद के लिए न्याय मांगने के लिए दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध कर रही हैं। पहलवानों की मांग है कि कुश्ती संघ को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए और नए संघ का गठन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *