जोशीमठ पर आज के पांच बड़े अपडेट,राहत कार्य जारी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरूवार को प्रभावित जोशीमठ में किए जा रहे राहत कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक रखी ,जिसमें बताया गया कि क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है, जिसकी अनुमानित जनसंख्या 25000 है। पालिका क्षेत्र में दर्ज मकान करीब 4500 हैं। उसमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें हैं। अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं। सर्वे जारी है  एवं उक्त प्रभावित परिवार तथा भवन लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में जोशीमठ में भू-धंसाव से उत्पन्न हालात की विस्तृत जानकारी दी थी। 
जोशीमठ में तात्कालिक राहत शिविरों की व्यवस्था, प्री फेब्रीकेटेड ट्रांजिट शेल्टर, स्थायी पुनर्वास, नए स्थानों का विकास, आवास निर्माण, मूल सुविधाएं, मसलन स्कूल, कॉलेज, ड्रेनेज, सीवरेज, जोशीमठ का पुनर्निर्माण, विस्तृतक तकनीकी जांच, भूस्खलन की रोकथाम, संपूर्ण जल निकासी व्यवस्था, शहर में सीवर लाइन की व्यवस्था सभी घरों को सीवर लाइन जोड़ने के कार्य होने हैं।

दरारें बढ़ने पर नृसिंह मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन पर लगी रोक। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर चलाया गया है बुलडोज़र। प्रशासन की निगरानी में चल रहा कार्य। जीएमवीएन का गेस्ट हाउस टूटा तो कहां रहेंगे वैज्ञानिक और प्रशासनिक अफसर। प्रशासन क्या कर रहा वैकल्पिक इंतजाम। भगवान बदरीनाथ के खजाने को पीपलकोटी शिफ्ट करने में लगेगा समय। प्रबंधन पीपलकोटी में पहले पुख्ता करेगा सुरक्षा व्यवस्था।मुख्यमंत्री जोशीमठ देहरादून में भू धंसाव पर बैठक ली।अभी तक की कार्रवाई का ब्योरा लेकर राहत के इंतजाम बढ़ाने पर हुई बात।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *