दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को कार से घसीटा है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस ने खुद इस बात को साझा किया है,और बताया है कि बीते दिन बुधवार देर रात उनको एक कार चालक ने 10-15 मीटर तक घसीटा। उन्होंने ट्वीट कर भी मामले की जानकारी दी और जिसमें उन्होंने कहा कि ‘कल देर रात मैं दिल्ली में महिला सुरक्षा के हालात परख रही थी। एक गाड़ी वाले ने नशे की हालत में मुझसे छेड़खानी की और जब मैंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो शीशे में मेरा हाथ बंद कर मुझे घसीटा। भगवान ने जान बचाई। यदि दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं, तो हाल सोच लीजिए।यह वाकया तब हुआ जब कार चालक ने उन्हें कार में बैठने के लिए कहा और उन्होंने उसका विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वाति मालीवाल के साथ यह हादसा एम्स के गेट नंबर दो के सामने हुआ। उस वक्त वह रियलिटी चेक करने के लिए निकली थींं और उनकी टीम भी उनसे कुछ दूरी पर थी।

