दिल्ली सरोजिनी नगर बाजार में लगी भीषण आग,करोड़ों का नुकसान

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली का बेहद फेमस बाजार सरोजिनी नगर  मार्केट में आग  लगने की खबर मिल रही है। ख़बरों की मानें तो, आग में चार स्थाई और 20 अस्थाई दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। आग रात करीब 2.20 बजे लगी। आग में करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके  जा पहुंची और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां आग बुझाने के का काम कर रही हैं। अभी आग की वजह अभी तक साफ़ नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *