जेल से रिहा हुए सपा विधायक नाहिद हसन

शामली : गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में करीब साढ़े 10 माह से जेल में बंद सपा विधायक नाहिद हसन आज शनिवार सुबह जेल से रिहा हुआ।आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे चित्रकूट जेल से सपा विधायक नाहिद हसन की रिहाई हुई जहां से वो  हस्ते हुए बाहर आए।  जमानतियों के प्रपत्र जमा होने के बाद कोर्ट की ओर से चित्रकूट जेल अधीक्षक को विधायक की रिहाई के लिए प्रपत्र जारी किया है। 

बीते वर्ष 15 जनवरी को गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में चलने पर कैराना पुलिस ने सपा विधायक नाहिद हसन को गिरफ्तार कर कैराना स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में पेश कर दिया था। कोर्ट ने विधायक को जमानत न देते हुए मुजफ्फरनगर जिला कारागार भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *