जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में आज जनसभा में एलान किया। उन्होंने कहा कि गुज्जर, बकरवाल और पहाड़ी समुदाय को आरक्षण दिए जाने पूरी तैयारी भी है। इसे लेकर कमीशन ने अपनी सिफारिशें भेजी है। साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और कहा पहले सिर्फ प्रदेश में तीन परिवारों तक ही लोकतंत्र सीमित था, लेकिन अब इसमें तीन हजार से अधिक लोग सीधे शामिल हुए हैं। यहां पंचायतों तक लोकतंत्र पहुंचाया गया है। इससे पहले उन्होंने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना की और मां भगवती से शांति और समृद्धि की कामना की। राजौरी में जनसभा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आए हैं।
यातायात पुलिस कार्यालय ग्रामीण जम्मू की तरफ से जारी एडवाइजरी के मुताबिक़, सुरनकोट, मेंढर और मंजाकोट मार्गों से चलने वाले वाहनों को यात्रा मैदान पर उतारा जाएगा। हल्के निजी वाहनों को काफिले मैदान में खड़ा किया जाएगा।पांच अक्तूबर को सुबह राजभवन में विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे।

