एवलांच से 21 प्रशिक्षक फंसे,SDRF की टीमें रवाना

देहरादून : आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में डोकरानी बामक ग्लेशियर में एवलांच हुआ और एवलांच की चपेट में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान(निम) के 29 लोग वहा फस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए निम की तरफ से रेस्क्यू अभियान जारी है। इस दौरान आठ लोगों को वहां से निकाला गया है। 21 लोग अभी भी वहां फस गए थे। वहीं, इस दौरान निम के दो प्रशिक्षकों के हताहत होने की सूचना है।  डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। 
तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी होगी। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने कहा कि सहस्त्रधारा हेलीपैड से एसडीआरएफ की पांच टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुईं है। तीन टीमों को रिजर्व में रखा गया है। जरूरत पड़ने पर इन टीमों को भी रवाना किया गया है। 
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट भी किया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से इस मामले में बात की है। उन्होंने लिखा कि रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने के लिए अनुरोध किया गया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *