योगी सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,16 आईएएस के तबादले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है , इस बीच एक बार फिर 16 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गये हैं। इस ट्रांसफर की लिस्ट में अधिकांश आईएएस अफसर नए हैं जिन्हें तैनाती दी गई है। इस क्रम में परीक्षित खटाना को आगरा का जॉइंट मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही ओजस्वी राज को मेरठ जॉइंट मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
राज्य में नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासनिक अधिकारियों का ट्रांसफर काफी अहम माना जा रहा है. सरकार की कोशिश है कि आगामी निकाय चुनावों को बेहतर और पारदर्शी तरीके से कराया जा सके. इस क्रम में वाराणसी, आगरा और मथुरा जैसे कई जिलों में आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है. ये सभी अधिकारी 7 अक्टूबर को ज्वाइन करेंगे।
आइएएस अधिकारी जयदेव सीएस को वाराणसी, अभिनव गोपाल को कानपुर नगर, विशाल कुमार को अयोध्या, सुथान अब्दुल्लाह को प्रयागराज, नूपुर गोयल को उन्नाव, अजय जैन को मथुरा, प्रत्यूष पांडेय को बरेली, निधि बंसल को झांसी, नेहा बंधु को गोरखपुर, परीक्षित खटाना को आगरा, रामया आर. को सहारनपुर, महाराज सुमित राजेश को बाराबंकी, ओजस्वी राज को मेरठ,पवन कुमार मीना को कन्नौज, नवनीत सेहारा को मिर्ज़ापुर,और अजय कुमार गौतम को मुरादाबाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।