समीर वानखेड़े बोले- मेरे परिवार को फंसाने की हो रही कोशिश

मुंबई : एनसीपी नेता नवाब मलिक और एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के बीच का घमासान ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा है। नवाब मालिक ने वानखेड़े पर जो भी आरोप गड़े हैं उसमें उन्हें फर्जी ड्रग केस में फसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे ड्रग माफिया का बड़ा हाथ है। 

इसके साथ ही समीर वानखेडे ने ये भी बताया है कि सलमान नाम के ड्रग पेडलर ने मेरी बहन से संपर्क किया था, लेकिन उसने उसे वापस भेज दिया था। इसके बाद समीर ने एक बिचौलिए के जरिए हमें ड्रग केस में फंसाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्त में भी लिया है। फिलहाल वह जेल में हैं। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप चैट शेयर कर मुझ पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे सभी झूठे हैं। समीर का ये भी कहना है कि झूठे केस में फंसाने के लिए बिचौलिए ने इसी साल जनवरी में मुंबई पुलिस को हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान जैसे ड्रग पेडलर का इस्तेमाल कर हमारे परिवार को फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना में ड्रग मंफिया के होने ही आशंका भी वानखेड़े ने जताई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *