दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाएगा ‘रिलायंस’

अलग-अलग क्षेत्रों में हाथ आजमाने के बाद देश का दिग्गज व्यापारिक समूह रिलायंस Reliance अब दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाएगा। कंपनी के आला अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के जामनगर में बनने वाले इस चिड़ियाघर (Zoo) में 100 से ज्यादा प्रजातियों के जानवरों, पक्षियों व रेप्टाइल्स को रखा जाएगा।

ये चिड़ियाघर रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अम्बानी के छोटे बेटे अनंत अम्बानी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताया जा रहा है।

जामनगर के समीप खावड़ी में कंपनी की बड़ी तेल रिफाइनरी है। इसी से सटी 280 एकड़ जमीन पर इसको स्थापित करने की योजना है।

कोरोना के चलते इस प्रोजेक्ट में पहले ही देरी हो चुकी है। इस चिड़ियाघर को कंपनी अगले दो वर्षों में आमजन के लिए खोलने की योजना बना रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड RIL के कॉर्पोरेट अफेयर्स डायरेक्टर परिमल नथवानी ने बताया कि इसके लिए कंपनी को केंद्र और राज्य सरकारों की अनुमति मिल चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *