पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर में बच्चों के बीच मैच खेलने को लेकर हुई कहासुनी से विवाद बड़ों तक पहुंच गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे, सरियों से घर में घुसकर हमला बोल दिया। एक व्यक्ति को घायल हो गया।
पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मारपीट समेत अन्य धाराओं में छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना शुक्रवार की है, जब ग्राम इब्राहिमपुर निवासी अफ्फान पुत्र याकूब और राव शफीक के बच्चे कोचर कंपनी के पास किक्रेट खेल रहे थे। किसी बात को लेकर बच्चों में कहासुनी हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर अफ्फान अपने बच्चों को वहां से वापस लेकर अपनी किराना की दुकान पर बैठ गया। इसी बीच अचानक दूसरे पक्ष के राव शाहबुद्दीन पुत्र शफीक, आसिफ पुत्र भूरा, राकिब पुत्र शमीम, मुजीबुर्रहमान पुत्र मुस्तकीम, मोहसिन पुत्र गुलजार, शादाब पुत्र जमील लाठी, डंडे और सरियों से लैस होकर वहां पहुंच गए।
इतना वो कुछ समझ पाता उस पर जान से मारने की नियत से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। आसपास के लोगों ने किसी तरह अफ्फान को छुड़ाया। हमले में वह घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची व घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
पथरी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

