ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ा,एक दिन में ही दोगुने हो गए मामले

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज बोला कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब बढ़ता जा रहा है। इस विषय में उन्होंने बताया कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मरीज मिले हैं, जिसके बाद राजधानी में इस वैरिएंट के कुल मरीजों की संख्या 20 हो गई है। इसमें सबसे बड़ी राहत की खबर ये थी कि कुल 20 ओमिक्रॉन संक्रमितों में से 10 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए है। दिल्ली में गुरुवार को दो और ओमिक्रॉन संक्रमित निकले। इसी के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10 हो चुकी है। इनमें से एक मरीज को छुट्टी मिल चुकी है। जबकि बाकी नौ मरीज लोकनायक अस्पताल में अभी भी इलाज में है।  राजधानी में पहला ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज बीते पांच दिसंबर को पाया गया था। तब से अब तक 10 दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में 10 गुना की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 
गुरुवार को अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि उनके यहां अभी तक 40 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इसलिए बिस्तरों की संख्या भी अब बढ़ाकर 100 करनी पड़ी है। 10 में से दो ओमिक्रॉन मरीज विदेश यात्रा पर नहीं गए थे। यह दोनों दिल्ली में ही संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *