ब्रेकिंग: 26 जनवरी को हुई हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार

गणतंत्र दिवस को लालकिले पर हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि 26 जनवरी को आंदोलित किसानों द्वारा आयोजित ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा हो गयी थी।
सिद्धू और उसके साथियों ने कुछ असामाजिक तत्वों के साथ लाल किले पर जमकर उत्पात मचाया था। इस दौरान वहां तिरंगे का भी अपमान किया गया था।
घटना में कई पुलिस कर्मियों सहित अन्य सुरक्षा जवान भी घायल हो गए थे। इस साज़िश को अंजाम देने के आरोप में दीप सिद्धू सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के दिन से ही दीप सिद्धू फरार चल रहा था। उसकी लोकेशन अलग अलग जगह की मिल रही थी।
सूत्रों के मुताबिक उसको हरियाणा-पंजाब के किसी इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि तिरंगे के अपमान के चलते दीप और अन्य आरोपियों के खिलाफ देश भर में जबरदस्त आक्रोश था। इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *