सर्द रात में सिपाहियों के लिए चाय लेकर पहुंचे एसएसपी

हरिद्वार के एसएसपी ने करुणा की नई मिसाल पेश की है। बेहद सर्द रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच पहुंचकर उन्होंने न केवल सिपाहियों की मुस्तैदी को परखा बल्कि उनके लिए सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात्रि को एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस Ssp Haridwar द्वारा जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र का आकस्मिक भ्रमण किया गया।

इस दौरान उन्होंने पुलिस पिकेट एवं रात्रि गश्त चेकिंग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चेक करते हुए उनको स्वयं गरम चाय वितरित की, तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुस्तैदी एवं सावधानी के साथ अपनी -अपनी ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया।

साथ ही थाना प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया कि अधिक ठंड होने के कारण पिकेट ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों हेतु अलाव की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, जिससे कर्मचारी ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रख सकें।

इसके अलावा समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह अधिक ठंड व कोहरे को देखते हुए भविष्य में गस्त एवं पिकेट ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों हेतु रात में दो बार चाय वितरित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि पिकेट एवं गस्त ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल फ्लोरोसेंट जैकेट पहनेंगे तथा पिकेट पर लाइट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *