एंटीगुआ : सभी जानतें हैं कि भारत ने अंडर-19 विश्व कप चार बार और ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार जीत हासिल की है। भारत 2020 विश्व कप में रनर अप भी रहा है। वहीं, 2018 और 2016 में भी टीम फाइनल में पहुंची थी। ऐसे में भारतीय टीम यह मैच जीतकर लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया में से जीतने वाली टीम फाइनल में इंग्लैंड से खेलेगी। भारतीय कप्तान यश धुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल दिख रही है। अगर यहां हम एक टारगेट सेट करते हैं तो उसे बचाने में कामयाब हो सकते हैं। टीम में एक बदलाव किया गया है। निशांत सिंधु की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। यश ने कहा कि हमें नॉर्मल क्रिकेट खेलने की जरूरत है। चार मैचों में एक शतक की मदद से 272 रन बना चुके हैं और वह फिलहाल भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। बावा ने इतने ही मैचों में 217 रन बनाए हैं। पहले मैच में 82 रन बनाने वाले यश ने अब तक कुल 102 रन बनाए हैं। मैदान में खिलाड़ी-भारत: यश धुल (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, शेख रशीद, राज बावा, कौशल तांबे, दिनेश बाना (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, रवि कुमार।
ऑस्ट्रेलिया: कूपर कोनोली (कप्तान), कैंपबेल केलावे, टीग वीली, कोरी मिलर, लैचलन शॉ, निवेथन राधाकृष्णन, विलियम साल्जमैन, टोबियस स्नेल (विकेटकीपर), टाम व्हाइटनी, जैक सिनफील्ड, जैक निस्बेट

