ऑस्ट्रेलिया के कप्तान “टिम पेन” ने एशेज सीरीज से ठीक पहले ही पद से इस्तीफ़ा देदिया है। टिम पेन पर एक लड़की को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। साल 2017 में टिम पेन ने एक लड़की को अपनी अश्लील फोटो भेजी थी इसके अलावा उन्होंने उस लड़की को गंदे मैसेज भी उसके फोन पर किया था। सोशल मीडिया पर उनके मैसेज वायरल होने के बाद कंगारू कप्तान को अपने पद छोड़ना पड़ा है। हाल ही में 17 नवंबर को इंग्लैंड खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज के लिए कंगारू टीम का एलान किया गया है जिसके कप्तान टीम पेन हैं।
कंगारू टीम में कप्तान पद को छोड़ रहे टिम पेन ने कप्तानी 2018 में ग्रहण की थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरुन बेनक्रॉफ्ट के बॉल टेंपरिंग में फंसने के बाद साफ-सुधरी छवि वाले टिम पेन को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान चुना गया था। पेन ऑस्ट्रेलिया के 46वें टेस्ट कैप्टन थे। होबार्ट में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कप्तानी से इस्तीफा दिया। उन्हें मार्च 2018 में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, आज मैं ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के तौर पर इस्तीफा देता हूं, यह मेरे लिए बहुत मुश्किल निर्णय है, लेकिन यह फैसला मेरे, मेरे परिवार और क्रिकेट के लिए सही है। टिम पेन ने कप्तानी से इस्तीफे पर सफाई पेश करते हुए कहा है कि मैं करीब चार साल पहले मैं एक तत्कालीन सहयोगी के साथ टेक्स्ट एक्सचेंज में शामिल था। मुझे बरी कर दिया गया था, लेकिन मुझे उस समय इस घटना का गहरा खेद था और मैं आज भी करता हूं, मैंने उस समय अपनी पत्नी और परिवार से बात की और उनकी क्षमा और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, हमें लगा कि यह घटना हमारा पीछा कर रही है, मैं पूरी तरह से टीम पर ध्यान केंद्रित कर सकूं, जैसा कि मैं पिछले तीन या चार वर्षों से करता आया हूं।

