उत्तराखंड में प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ,जारी किया घोषणा पत्र

देहरादून :  गौरतलब है कि आज बुधवार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड राजधानी देहरादून में वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया है। उनका ये सम्बोधन वर्चुअल माध्यम से हुआ, जहाँ उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को घोषणा पत्र भी जारी किया है। आज बुधवार प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचकर अपने बेटे के स्कूल दून भी गयीं। वहां के शिक्षकों से मिलीं। वहीं जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।

भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया है। कहा कि राज्य में सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर उन्हें बुरा लगा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *