पर्थ : टी-20 विश्वकप के सुपर 12 मुकाबले में आज ग्रुप 1 में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी, जिससे ऑस्ट्रेलिया को रोका जा सके. यह मैच ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. क्योंकि उसे पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन
पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।

