गुंटूर : सीबीआई ने ईपीएफओ, गुंटूर के 20 अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सीबीआई ने निजी पीएफ कंसल्टेंट से ईपीएफओ का डाटा साझा करने के मामले में ईपीएफओ के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने बताया कि इन अधिकारियों ने पेटीएम। गूगल पे और यूपीआई के जरिये धन प्राप्त किया। ईपीएफओ अधिकारियों ने रिश्वत की यह रकम क्लेम के सेटेलमेंट और अन्य नियमित कार्यों को करने के बदले में ली।
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर सीबीआई ने ईपीएफओ गुंटुर के क्षेत्रीय कार्यालय में औचक निरीक्षण किया. उस दौरान कई अधिकारियों के फोन उनसे जब्त किये गये। फोन की जांच में रुपये के लेन-देन का खुलासा हुआसीबीआई ने बताया कि फोन की जांच में पासवर्ड यूएएन नंबर शेयर करने की जानकारी मिली साथ ही रिश्वत लिये जाने के सबूत भी मिले। ईपीएफओ मुंबई में ईपीएफ दावों से जुड़े 18 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में सीबीआई ने मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ली, जहां करीब 13.42 लाख रुपये नकद बरामद किये गये। सीबीआई की ओर से बताया कि ईपीएफओ के अधिकारियों ने बंद हो चुकी कंपनियों के कुछ लोगों के नाम से फर्जी पीएफ अकाउंट खोला, जिनमें से हर एक खाते में करीब दो लाख रुपये से चार लाख रुपये जमा हुए प्रदर्शित किये और फर्जी दावे दाखिल कर इन खातों से रकम निकाल ली।

