लखनऊ : गौरतलब है कि यूपी में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है जिसके बाद बीते दिन शुक्रवार को यूपी के पूर्व मुखिया योगी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौपा था। लेकिन अब ये तय हो चूका है कि अब कल रविवार को कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली पहुंचेंगें। योगी आदित्यनाथ वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस बीच जानकारी मिली है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होली के बाद तक टल सकता है। इसके होली के बाद आयोजित होने की संभावना है।
10 मार्च हुई मतगणना में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा दे दिया था।

