देहरादून : इस बार के विस चुनावों में कांग्रेस को बड़ी करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते आपको बतादें कि उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की हार के साथ ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाए सुर्ख़ियों में हैं। हरीश रावत की यह उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा नुक्सान बताया जा रहा है। उनके राजनीतिक भविष्य के साथ उन मुद्दों पर भी बहस शुरू हो गई है, जिन्हें वह उठाते रहे हैं। हरीश की मानें तो उन्होंने इस हार पर मंथन करने की बात कही है। अभी आगे के विषय में उन्होंने क्या सोचा हुआ इसपर कुछ भी कहना जल्दी है। लेकिन जो भी करेंगे, नई पारी ग्रास रूट से ही शुरू करेंगे। जनादेश को स्वीकार करते हुए हार की जिम्मेदारी लेते हैं। हरीश रावत को पार्टी ने चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया था। हरीश ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंडियत के मुद्दे उठाए, उन्होंने रोजगार, भ्रष्टाचार और गैरसैंण का मुद्दा उठाया। वह राज्य में चकबंदी की बात करते हैं।
हरदा ने लालकुआं के लोगों से मांगी माफी,मंथन करने की कही बात

