कुल्लू में 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाल रहे केजरीवाल,पंजाब सीएम भगवंत मान भी मौजूद 

कुल्लू : आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कुल्लू पहुंचे और वहां  भुंतर एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया है। 

आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकल कर रथ में पर सवार हैं। इस रथ में केजरीवाल, भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर भी उपस्थित हैं. ढालपुर में ही कुछ देर तक प्रदेश सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेंगे। जिसके बाद केजरीवाल दिल्ली वापसी करेंगें । पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद अब पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। आम आदमी पार्टी ने ताकत लगाना शुरू भी करदी है। झोंकना शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *