देहरादून : अंकिता हत्याकांड के गवाह के कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की बयान दर्ज कराए हैं। दूसरा गवाह अदालत में हाजिर नहीं हुआ है। अब गवाही के लिए अगली तिथि 17 मई निर्धारित हुई है। जिसमें गवाही के लिए तीन गवाहों को समन भेजा गया है। गवाही और प्रति परीक्षा के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता अदालत में उपस्थित रहे हैं।अंकिता हत्याकांड की पैरवी के लिए नियुक्त विशेष लोक अभियोजक डीजीसी जितेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि बृहस्पतिवार की गवाही के लिए मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में हाउस कीपिंग का काम करने वाले विवेक आर्य और आयुष को नोटिस भेजा गया था। पुलिस व एसआईटी को दिए बयानों को अदालत में दोहराया गया।गवाही के दौरान पूरे समय तीनों अदालत में मौजूद रहे। तीनों राज्य की अलग-अलग जनपदों की जेलों में न्यायिक अभिरक्षा में हैं।
अंकिता हत्याकांड के गवाह का बयान दर्ज,उठा राज

