नई दिल्ली: गौरतलब है कि पहलवानों का नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना खत्म नहीं हो रहा है। पहलवानों के धरने का आज 13वां दिन हो चुका है। पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग ही पहलवान कर रहे हैं।
पहलवानों के साथ यहां पुलिस द्वारा मारपीट हुई है। इस बीच सभी पदक विजेता पहलवान अपने पदक लौटाने पर विचार हो रहा है। पहलवान बजरंग पूनिया ने एक ट्वीट में भावनात्मक पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” हम देश के गर्व के लिए लड़ते हैं और आज हम विजेताओं के सम्मान में लड़ रहे हैं।
हमारा साथ दें और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धरने पर बैठे सभी पहलवानों को ऐतिहासिक पदक जीतते हुए देखा जा रहा है।” उन्होंने ये भी कहा है कि “कहीं से न्याय नहीं मिला तो वे अपने ओलंपिक, एशियाई खेलों के पदक और पुरस्कार सरकार को वापस लौटा देंगे। इन पुरस्कारों में बजरंग, साक्षी मलिक को मिला देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री भी शामिल है। बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश तीनों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिला है।

