देहरादून : मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बृहस्पतिवार आज भारी बारिश की आशंका जताई है , साथ ही ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी हुआ है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी संभावना है।मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट बताया है।
आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना भीहै। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 अप्रैल तक उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में दुखद बात ये है कि किसान गेहूं कटाई के लिए मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

