लखनऊ :राजधानी लखनऊ में एक बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। जहाँ लखनऊ के पीजीआई में माती नाले में गुरुवार को मिला शव लापता महिला सिपाही रुचि सिंह का बताया है। शनिवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रुचि के गुम होने की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय में तैनात अनुभाग अधिकारी एमपी सिंह ने इसे कराया है। आज रविवार को सिपाही के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर गुरुवार को नाले से मिले शव की पहचान बहन के तौर पर की है। आरोप है कि प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात तहसीलदार ने हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल पुलिस ने तहसीलदार सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
रूचि की पुलिस मुख्यालय में तैनाती थी।13 फरवरी को उसकी ड्यूटी थी। काम पर नहीं आने पर रुचि को उसके साथी तलाश रहे थे। उसकी सहेली ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर मदद मांगी थी। वहीं, रुचि का मोबाइल फोन भी लगातार बंद था।
क्या निकला मामला-
जिस महिला कर्म्मी की मौत हुई है उसकी मोबाइल की डिटेल निकलने के बाद पता चला है कि जो एक संदिग्ध नंबर मोबाइल में था वो प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव का था। तहसीलदार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ किए जाने पर पद्मेश ने बताया कि फेसबुक के जरिए रुचि से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच गहरे संबंध थे। रुचि पहले से ही विवाहित थी। फिर वह लगातार तहसीलदार पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जिस वजह से तहसीलदार ने कैसे रुचगई को मारा और कैसे लाश को ठिकानें लगाया ये सब पूछताछ बाकी है।

