यूपी : आज यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी है जसिके चलते आज दोपहर करीब 2 बजे तक हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिलों में मतदान करीब 35.88 फीसदी मतदान हुआ है। एटा जिले में सबसे अधिक मतदान किया गया है.। कानपुर नगर में वोटिंग की रफ्तर सबसे धीमी है। वफिरोजाबाद जिले की पांच विधानसभाओं का दोपहर 1 बजे तक 38.24 प्रतिशत मतदान हुआ।
टूण्डला में 35 प्रतिशत
जसराना में 37.28 प्रतिशत
फ़िरोज़ाबाद में 40.3 प्रतिशत
शिकोहाबाद में 38.49 प्रतिशत
सिरसागंज में 40 प्रतिशत
आज झांसी की चारों विधानसभाओं में दोपहर 1:00 बजे तक 32.86 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। इधर क्षेत्र में वोटिंग 35.50 प्रतिशत मऊरानीपुर में हुई तो सबसे कम 30.4 3 प्रतिशत झांसी विधानसभा में है। बबीना में 34.50 और गरौठा विधानसभा में 31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।
अलीगंज विधानसभा – 43%
एटा सदर विधानसभा – 38.52%
मारहरा विधानसभा – 44.57%
जलेसर विधानसभा – 43.16%
यूपी में दोपहर एक बजे तक 35.88 फीसदी मतदान,जानिए सबसे अधिक कहा हुआ है मतदान

