धनौरी : आज उत्तराखंड वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। धनौरी क्षेत्र में जस्ववाला और धनौरा की सीमा के बीच अमरूद के बगीचे में लगाए गए पिंजरे में गुलदार बंद हो गया। इसे कैद करने में बड़ी मशक्कत हुई । यहां से मादा गुलदार को राजाजी पार्क या रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर में छोड़ दिया गया है।
आपको बतादें कि धनौरी क्षेत्र से पिछले वर्ष मई माह में भी एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ था। रुड़की रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि मध्यरात्रि में मुर्गे की आवाज सुनकर गुलदार उसे पकड़ने के लिए पिंजरे की ओर लपका था जैसे ही वह पिंजरे में मुर्गे को पकड़ने घुसा वैसे ही वह उसमे कैद हो गया। पिंजरे में कैद गुलदार को फिलहाल रेस्क्यू सेंटर या राजाजी पार्क मे छोड़ने को लेकर उच्चाधिकारियो से बात चीत जारी है।
धनौरी में वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद किया गुलदार

