जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फ़ैसला लिया है कि अलवर के बहुचर्चित रेप मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। सीएम ऑफिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि जल्दी ही राज्य सरकार इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को करेगी। बता दें कि 11 जनवरी की रात को अलवर ज़िले के तिजारा फाटक के पास एक बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी, और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। यह भी बताया जा रहा है की यह बच्ची मानसिक रूप से भी पीड़ित नहीं है,और ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी।सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव और जेके लोन अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डाॅ अरविंद शुक्ला शामिल थे। कल शनिवार को ही जेके लोन अस्पताल के सुपरिटेंडेंट ने मीडिया को बताया था कि लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट के कोई निशान नहीं है, लड़की के साथ बलात्कार हुआ है या नहीं यह पुलिस की जांच में ही पता चलेगा।
वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलवर बलात्कार पीड़िता के घरवालों से बात की और उन्हें मदद का पूराभरोसा दिया। प्रियंका ने एक पत्र के माध्यम से कहा कि यह अत्यंत निंदनीय घटना है और वह पीड़िता और उनके परिजनों के साथ खड़ी हैं। प्रियंका गांधी ने इस संबंध में सीएम अशोक गहलोत से भी बात की थी।वहीं बीजेपी इस मामलें में सरकार की कार्यशैली पर ही सवाल उठा रही है, बीजेपी का कहना है कि सरकार इस मामले जांच नहीं कर पा रही है। और बीजेपी पहले से ही इस मामलें की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही थी। भाजपा नेता इस घटना की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे।

