रक्षाबंधन इस बार दो दिन मनाया जाएगा उससे पहले ही उत्तराखंड में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कलाई पर राखी बाँधी है। सीएम ने भी सभी महिला प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और अपनी कलाई पर सुरक्षा धागा बनवाई। सीएम धामी सभी महिलाओं को उपहार भी भेंट किए।
आज सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम पुष्कर सिंह धामी को महिला प्रतिनिधिमंडल ने राखी बांधी। रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तौफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस योजना को स्वीकृति दी है। योजना का संचालन महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा होगा। प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह काम करता है। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है।

