प्रदेश में अफवाह फैलाने वालों की अब खैर नहीं

देहरादून: अब उत्तराखंड राज्य में अफवाह फैलाने वालों पर नकेल कसने की तैयारी हुई है जिसके मद्देनज़र ऐसे लोगो की खैर नहीं है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में लग गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई होगी। 

आपको बतादें कि उन्होंने प्रदेश भर के सभी पुलिस कप्तानों को आदेश भी दिए हैं  इसके अलावा एक दिन पहले रुड़की के पिरान कलियर में कुछ युवकों ने बच्चा चोरी के शक में तीन अनजान लोगों को पकड़कर मारपीट की थी। इस दौरान भीड़ एकत्रित होने के बाद बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई थी। बढ़ती घटनाओं को डीजीपी अशोक कुमार ने गंभीरता से लिया है।

डीजीपी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। कहा कि अफवाह के बाद हिंसा फैलती है, तो अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इस संबंध में प्रदेश के सभी जनपदों के पुलिस कप्तानों को निर्देेश जारी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *