उत्तरकाशी तहसील बडकोट क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है जहां आज सोमवार सुबह राजगढी के पास एक यूटिलिटी वाहन बच्चो को लेकर स्कूल जा रहा था। इस वाहन में 15-16 बच्चे सवार थे, जिन्हें लेकर यूटिलिटी स्कूल ले जा रही थी वहीँ वाहन पलटते ही 50 मीटर नीचे खाई में गिरी आज सोमवार सुबह राजगढी के पास एक स्कूल बस पलटने की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
इससे पहले वाहन के खाई में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनते ही ग्रामीण बचाने के लिए दौड़े। बच्चों को सुरक्षित निकाला गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसे में किसी को जानमाल की हानि नहीं हुई है। कुछ बच्चों को चोटें आई है। जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। स्कूल जा रहे सभी बच्चे बनाल पट्टी के थानकी और भानी गांव के हैं।

