हम सब सुनते आ रहे हैं जाको राखे साइयाँ मार सके न कोय – और भगवान का रूप होते हैं डॉक्टर! कर्नाटक के बंगलूरू से राजधानी दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में सवार पांच डॉक्टरों ने एक दो साल की बच्चे की जान बचा ली। बताया गया है कि बच्चे की सांस थम सी चुकीं थीं। दिल्ली एम्स ने सोशल मीडिया पर साझा की है।
जब इलाज जारी था तब बच्ची को कार्डिएक अरेस्ट पड़ा। टीम ने एईडी का इस्तेमाल किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बच्ची को देखा इलाज जारी रखा। इस दौरान उनके पास जो भी संसाधन थे उनके इस्तेमाल से बच्ची की जान बचा ली गई। इलाज जब हो गया तो फ्लाइट को नागपुर भेजा गया और यहां चाइल्ड स्पेशलिस्ट को सौंपा गया। बच्ची की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पूरा मामला –बीते दिन रविवार 27 अगस्त को बंगलूरू से दिल्ली आ रही विस्तारा एयरलाइन की UK-814 फ्लाइट में अचानक एक दो साल की बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची सियानोटिक बीमारी से पीड़ित थी। उसका इंट्राकार्डियक के लिए ऑपरेशन किया गया था।

