एक पत्नी ने शादी के 28 साल बाद लिया तलाक,जानिए पूरा मामला 

ताजनगरी आगरा में पत्नी पत्नी का एक मामला सामने आया है जहां एक महिला ने  शादी के 28 साल बाद पति से तलाक माँगा है। पति ने उसके मुंह पर थूका दिया था। पत्नी के साथ मारपीट भी करता था, जिसके बाद पत्नी ने परिवार न्यायालय में याचिका डाली थी और तलाक की मांग की थी। 

ये है मामला 

आलोक नगर, लोहामंडी निवासी ज्योति अग्रवाल की शादी 7 मार्च 1994 को दिल्ली के आनंद विहार निवासी पीयूष अग्रवाल के साथ हुई थी। उन्होंने कोर्ट में प्रस्तुत प्रार्थनापत्र में कहा कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च हुए थे और वर्ष 1995 में एक बेटा और वर्ष 1997 में एक बेटी हुई। ज्योति ने दायर याचिका में लिखा है कि ससुराली छोटी छोटी बात पर ताने देते थे। पति का व्यवहार ठीक नहीं था। वर्ष 1998 में पति ने मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। बाद में घर आकर माफी मांगी। उसे अपने साथ ससुराल ले गया। कुछ दिन तक सही रखा। बाद में पुराने तरीके पर फिर से उतर आया। इतना ही नहीं बल्कि 7 सितंबर 2017 को एक बार फिर घर से पीड़िता को निकाल दिया। पीड़िता ने पति से तलाक लेने के लिए 2020 में परिवार न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की थी। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश विपिन कुमार ने विवाह विच्छेद करने का आदेश पारित किए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *