युवाओं के लिए बम्पर भर्तियां, मिला सुनहरा अवसर 

उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा करने के लिए  सरकार बड़ा मौका दे रही है प्रदेश का  हिस्सा बनने के इक्षा रखने वाले युवाओं को राज्य सरकार बड़ा अवसर देगी जिसमें उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की जाएंगी। पहले ये भर्तियां 35,757 पदों पर की जानी थीं। कार्यदायी संस्था का चयन न हो पाने की वजह से बीते दस माह से इस सबंध में कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी, दो कंपनियों ने भर्ती परीक्षा कराने में रुचि दिखाने के बाद 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती के संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। प्रदेश पुलिस के इतिहास की यह सबसे बड़ी भर्तियां बताई जा रही है। अब आने वाली 15 जुलाई तक लिखित परीक्षा और भर्ती से संबंधित अन्य कार्यों के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की निविदा प्रकाशित कर दी जाएगी। 

आपको बतादें कि सिपाही नागरिक पुलिस के 26,210, फायरमैन के 1007 और पीएसी के 8540 पद शामिल थे। अब इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 15,601 और उप्र विशेष सुरक्षा बल के 1341 सिपाहियों के पदों को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *