उत्तराखंड में शादी बंधन में बंधे पारितोष त्रिपाठी,कई बॉलीवुड सितारे रहे मौजूद 

मशहूर अभिनेता परितोष त्रिपाठी उत्तराखंड राज्य के अब दामाद बन गए हैं क्यूंकि बीते दिन शुक्रवार को वह पिथौरागढ़ की मीनाक्षी के साथ विवाह के पावन बंधन में बंधे। परितोष त्रिपाठी की शादी में एन्जॉय करने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। देहरादून के किमाड़ी स्थित अतरक्षिया रिजॉर्ट में ये शादी ऑर्गेनाइज हुई जहां इस शादी में और भी चारचांद लगाने अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पहुंचे। 

आपको बतादें कि रिजॉर्ट में दो दिन पहले बृहस्पतिवार रात को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ जिसके बाद  शुक्रवार को धूमधाम से शादी संपन्न हुई। इस दौरान कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। अभिनेता के आने की सूचना मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए लोग इकट्ठे होने लगे। रिजॉर्ट में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया था। 

शादी में पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद रवि किशन का माला और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इनके अलावा अभिनेता रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर आदि अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे हैं। जिन्हें देखने के लिए फैंस आतुर दिखे।अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *