इंस्टैंट मैसेंजर व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए काफ़ी कुछ बदलाव कर रहा है ,फिलहाल मल्टी डिवाइस अपडेट रोलआउटपर काम चल रहा है, जो बग्स फिक्स और दूसरे जरूरी बदलाव के साथ आ रहा है. इस अपडेट को डेस्कटॉप और व्हाट्सऐप वेब वर्जन के लिए रिलीज किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही इस अपडेट को एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा. फिलहाल, व्हाट्सऐप का मल्टी डिवाइस फीचर डेस्कटॉप और वेब वर्जन के लिए बीटा फेज में है।
व्हाट्सऐप के इस अपडेटेड फीचर की मदद से यूजर्स चार डिवाइसेस पर एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को यूज कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें फोन में एक्टिव इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होगी। नये अपडेट में बाद यूजर्स बिना फोन में इंटरनेट के भी व्हाट्सऐप को दूसरे डिवाइसेस पर यूज कर पाएंगे।
WABetaInfo ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह बीटा फेज में था, इसलिए कोई भी यूजर कभी भी इसमें इन या आउट कर सकता था। वही नवंबर 2021 में व्हाट्सऐप ने मल्टी डिवाइस के लिए कुछ बदलाव को रोलआउट किया था। इस अपडेट से पहले यूजर्स को सिक्योरिटी कोड चेंज होने के बाद कुछ चैट नोटिफिकेशन्स नहीं मिल रहे थे।
व्हाट्सऐप अपने यूज़र्स के लिए ला रहा है ये फ़ीचर्स,जानिए क्या है ?

