सीएम बनते ही भगवंत मान का बड़ा ऐलान,जानिए क्या बोले ?

पंजाब : पंजाब में अब शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस 23 मार्च के मौके पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भगत सिंह के शहीद दिवस के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।बता दें कि इससे पहले शहीद दिवस के मौके पर सिर्फ पंजाब के नवांशहर में अवकाश रहता था, लेकिन सीएम भगवंत मान की इस घोषणा के बाद अब पूरे पंजाब में शहीद दिवस के मौके पर अवकाश रहेगा।वहीं पंजाब विधानसभा ने विधानसभा में शहीद भगत सिंह और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्तियां स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ये भी कहा कि, शहीद भगत सिंह की जयंती यानी 28 सितंबर के मौके पर पूरे पंजाब के स्कूलों में शहीद की जीवनी की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अवकाश होने के कारण पंजाब के लोग शहीद भगत सिंह के गांव जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर सकेंगे।बता दें कि आजादी की लड़ाई के दौरान अंग्रेजों ने देश की आज़ादी केलिए बलिदान देने वाले क्रन्तिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को साल 23 मार्च 1931 के दिन फांसी दे दी थी। इस कारण पूरे देश में 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है।