जौलीग्रांट-पिथौरागढ के बीच उड़ान जल्द होगी शुरू, जानिये कब?

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पिथौरागढ के बीच अब इसी माह उड़ान शुरू होने वाली है। यह उड़ान शुरू होने के बाद प्रदेश के गढवाल और कुमांऊ क्षेत्र हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ दिए जाएंगे। उड़े देश का आम नागरिक या रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के चलते विमानन कंपनी फ्लाईबिग 17 सीटर डबल इंजन विमान से इन दोनों शहरों के बीच उड़ान शुरू होगी। फ्लाईबिग एयरलाइंस का विमान दिल्ली से जौलीग्रांट पहुंच गया है। उड़ान शुरू करने के लिए कंपनी को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की अनुमति का वेट किया जा रहा है। डीजीसीए से अनुमति मिलने के बाद ही होगी ।कुछ दिन पहले भी फ्लाइट संचालित हुई थी जिसे  खराब मौसम और कई दूसरे कारणों से इस सेवा को बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *